गाजीपुर, अप्रैल 4 -- करंडा। थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में वांक्षित बसंतपट्टी गांव निवासी महेंद्र यादव को पुलिस ने शुक्रवार के दिन चहारन चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पूर्व स्थानीय गांव निवासी राजकुमार गुप्ता और महेंद्र यादव की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। महेंद्र यादव ने 90 वर्षीय राजकुमार गुप्ता को जमीन पर पटक दिया। कमर में आयी गंभीर चोट से वह बेहोश हो गए। जिनका उपचार वाराणसी में चल रहा था। जहां गुरुवार के दिन उनकी मृत्यु हो गई। उक्त मामले में वांक्षित चल रहे आरोपित को एसआई अरुण कुमार पांडेय की टीम ने गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...