बस्ती, मार्च 23 -- हर्रैया। हर्रैया पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योगेश पांडेय उर्फ सोनू उर्फ टिकोरी (45) निवासी ग्राम खम्हारिया सुजात को सोमवार को खम्हारिया सुजात पुलिया के पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार 19/20 मार्च की रात ग्राम खम्हारिया सुजात में योगेश पांडेय और सत्यम पांडेय (32) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान हुई मारपीट में योगेश ने सत्यम को ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक पक्ष की तहरीर पर पहले धारा 110 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में परिवर्तित कर धारा 105 बीएनएस कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.