नोएडा, जनवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा। जिला अदालत ने गैर इरादतन हत्या के मामले के आरोपी अभिषेक भाटी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। घटना तीन नवंबर 2025 की है। सहआरोपी रितिक भाटी की जमानत अर्जी पहले ही खारिज की जा चुकी है। वादी जसवीर के छोटे भाई गौरव और उसका मित्र लव कुमार उर्फ लव गुरु ग्रीन फील्ड स्कूल तिगरी के पास स्थित अपने मकान पर बैठे थे। उसी दौरान सचिन गुर्जर और नितिश गुर्जर अपने साथियों के साथ पहुंचे और लव कुमार को घसीटकर ले गए। विरोध करने पर गौरव पर पिस्तौल से फायर किया। उसके पैर में गोली लगी। मारपीट में लव कुमार को गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। विवेचना के दौरान घायल और मृतक के बयानों में अभिषेक भाटी का नाम भी सहअभियुक्त के रूप में आया। अभियोजन के अनुसार आरोपी लाठी-डंडों से मारपीट में शामिल था और उससे घटना में प्रयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.