सुल्तानपुर, जनवरी 19 -- सुलतानपुर। जामो थाना क्षेत्र के शिवपुर में भूमि विवाद में 24 साल पूर्व लाठी डंडे से पिटाई में घायल रामलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एडीजीसी सुशील उपाध्याय ने बताया कि 10 जून 2002 की घटना में मृतक की पत्नी चंद्रकला ने गांव के श्रीराम और उसके पुत्र कल्पनाथ पर मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में श्रीराम की मौत हो गई। साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश राकेश पांडेय ने कल्पनाथ को मारपीट, गाली - गलौज और गैर इरादतन हत्या का दोषी पाते हुए जेल भेज दिया है जिसे तलब कर मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.