गैर आबादी वाले गांव में तलाश करेंगे आबादी
प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज। जनगणना 2027 के लिए अब प्रगणकों को गैर आबादी वाले गांवों की सूची दी गई है। वहां का नजरी नक्शा तैयार कराया जाएगा। जब फरवरी में दूसरे चरण की जनगणना शुरू होगी तो देखा जाएगा नई आबादी कितनी आई है। जिससे उसे सूची में शामिल किया जाए। जनगणना के क्रम में इस वक्त मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है। जिले को कुल 11307 मकान सूचीकरण ब्लॉक में बांटा गया है। 15 हजार प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई है। 97 फीसदी ने काम शुरू कर दिया है, जबकि तीन फीसदी ने अभी काम शुरू नहीं किया है। इन सभी को तत्काल प्रभाव से अपनी तहसील में जाकर संपर्क करने के लिए कहा गया है। जिससे काम शुरू हो सके। इस बीच गैर आबादी वाले गांवों का सूचीकरण भी करना है। ऐसे गांवों की लिस्ट निकालकर उन प्रगणकों को दी गई है जो बगल के गांव में तैनात हैं। उनसे कहा गया है कि उस ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.