गैर अनुदानित कॉलेजों की समस्याओं पर शिक्षकों ने भरी हुंकार
सासाराम, सितम्बर 28 -- दावथ, एक संवाददाता। बभनौल इंटर कॉलेज में गैर अनुदानित कॉलेजों की समस्याओं को लेकर शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें कॉलेजों को अनुदान सूची में शामिल करने और वर्षों से लंबित शिक्षकों के वेतन का भुगतान कराने की मांग उठी। छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने तथा मान्यता संबंधी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के परिणाम शिक्षकों ने समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को प्रखंड से जिला स्तर तक मजबूत कर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. प्रकाश चतुर्वेदी ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने में गैर अनुदानित कॉलेजों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद सरकारी उपेक्षा के कारण इन संस्थानों के प्रबंधन और शिक्षकों को लंबे समय से कठिनाइय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.