सहरसा, फरवरी 4 -- सत्तर कटैया। पंचगछिया स्टेशन अवस्थित सत्तर कटैया पूर्वी भाग अवस्थित बाजार में एक गैरेज दूकान में चोरी की घटना घटी है। पीडित दूकानदार मो. मुन्ना ने बिहरा थाना पुलिस को आवेदन देते हुये बताया कि चोर द्वारा सोमवार की देर रात गैरेज का ताला तोडकर गल्ला में रखे पैंतीस सौ नगदी रूपये सहित लगभग एक लाख रूपये का सामान की चोरी कर ल गई है। बताया जाता है कि पेट्रोल पम्प के बगल अवस्थित इस गैरेज में चोरी कर रहे दो चोर का सीसीटीवी में वारदात कैद हो गया है जिसमें चोर सामान लेकर देर रात निकल रहा है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.