गैरेज शेड से मोटर की हुई चोरी
औरंगाबाद, जून 20 -- दाउदनगर प्रखंड के भगवान बिगहा निवासी राकेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में राकेश कुमार ने बताया है कि घर के पीछे बने गैरेज शेड में मोटर लगा हुआ था। शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे अज्ञात चोरों ने मोटर की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन मोटर का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने मामले की लिखित सूचना थाना को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.