सिमडेगा, जनवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नीचे बाजार स्थित एक बाईक गैरेज से मंगलवार की देर रात एक केटीएम बाईक की चोरी हो गई है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। जिसके माध्यम से पुलिस चोरो की तालाश कर रही है। बताया गया कि राहुल बाईक गैरेज में किसी ग्राहक ने अपनी बाईक रिपयरिंग के लिए दी थी जो गैरेजे में ही खड़ी थी। बुधवार की सुबह गैरेज के मैकेनिक पहुचे तो देखा कि बाईक गायब है। गैरेज संचालक राहुल तुरंत आसपास के लोगों से पुछताछ करते हुए दुकानो में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। जिसके माध्यम से जानकारी मिली कि मंगलवार की देर रात एक युवक के द्वारा बाईक की चोरी कर बाईक को ढकेलते हुए ले जाया जा रहा है। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.