गैरेज चौक बना तालाब: सुबह की बारिश से मुख्य सड़क जलमग्न, राहगीर और वाहन चालक परेशान
सराईकेला, मई 30 -- सरायकेला । गैरेज चौक के समीप मुख्य सड़क पर भारी जलजमाव हो गया है। आज सुबह 10 बजे हुई तेज बारिश के बाद पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई। इस वजह से वहां से गुजरने वाले पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। मात्र कुछ ही घंटों की बारिश में गैरेज चौक के समीप मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई। सड़क पर करीब दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे यह इलाका एक तालाब जैसा नजर आने लगा है । यह भी पढ़ें- बारिश से कोडरमा में तालाब बना रांची-पटना रोड, खुली व्यवस्था की पोल इस जलजमाव के कारण सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कई मोटरसाइकिलें पानी के बीच में ही बंद हो गईं, जिसके चलते लोगों को धक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.