गैरेज चोरी कांड का खुलासा, चोरी का सामान बरामद, दो गिरफ्तार
दुमका, जून 18 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका रोड स्थित एक गैरेज में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में चोरी गए सामान को बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि गैरेज संचालक उत्तम जायसवाल ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध हंसडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनके आवेदन के आधार पर हंसडीहा थाना कांड संख्या 60/026, दिनांक 16 जून 2026, धारा 334(1)/303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान एवं छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी हुए सामान को बरामद कर लिया। घटना में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त अमानत अंसारी (22), पिता अनवारूल हुसैन, निवासी मुस्लिम टोला, गोड्डा रोड, हंसडीहा तथा सूरज कुमार साह (22), पिता सुधीर साह, निवासी कुम्हारपट्टी, हंसडीहा को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.