नैनीताल, मार्च 2 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र गैरीखेत में बाघिन और उसके दो शावकों के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई कर टीम भेज दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों के अनुसार, गैरीखेत क्षेत्र में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ घूमती हुई नजर आ रही है। वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया कि सूचना पर विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दिखाई देने वाला जानवर बाघ है या गुलदार। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल, एहतियातन ग्रामीणों से अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...