फिरोजाबाद, मार्च 30 -- उत्तर थाना क्षेत्र में गैरिज में खड़े दो ऑटो में संदिग्ध परिस्थिति में आग गई। मकल मौके पर पहुंची तब तक ऑटो पूरी तरह जल गए। सत्य नगर टापा कला में एक गैरिज बना हुआ है। इसमें आसपास के रहने वाले लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं। सोमवार दोपहर गैरिज में दो ऑटो खड़े थे। उसी दौरान अचानक दोनों ऑटो में आग लग गई। लोगों ने गैरिज से धुआं उठता देखा तो मौके की ओर दौड़ पड़े। गैरिज स्वामी ने पहुंचकर गेट खोला, तब तक दोनों ऑटो में पूरी तरह से आग लग चुकी थी। महिलाएं छत से पानी डाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। फायर स्टेशन पर सूचना दी। फायर स्टेशन के जवान दमकल लेकर पहुंच गए लेकिन तब तक दोनों ऑटो पूरी तरह जल गए। लोगों का कहना है कि अगर यहीं घटना सुबह-शाम एवं रात होती तो दर्जनों की संख्या में वाहनों में आग जाती। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिं...