बागेश्वर, अगस्त 29 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट थाना क्षेत्र के खाईबगड़ में एक गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक के भाई बलवंत सिंह ऐठानी ने चीरा बगड़ निवासी प्रहलाद सिंह कपकोटी पर अपने भाई बहादुर सिंह उर्फ बबली पर जानलेवा हमला करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बलवंत सिंह के अनुसार, उनका भाई बहादुर सिंह खाईबगड़ स्थित एक गैराज में वाहन धुलवाने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद प्रहलाद सिंह कपकोटी ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। हमले में बहादुर सिंह के गर्दन, छाती और सिर में चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: युवक पर धारदार हथियार से किया हमला बाईं आंख के ऊपर दो टांके लगाए गए हैं, जबकि दाईं आंख में भी चोट बताई गई है। घटना क...