गैराज में खड़े ट्रक से दो बैटरी खोल ले गए चोर
मिर्जापुर, जून 7 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के पथरौरा स्थित एक गैराज में मरम्मत के लिए खड़े ट्रक से अज्ञात चोर दो बैटरी खोल ले गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के रमना गांव निवासी अनिल कुमार जायसवाल ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी किरन जायसवाल चंचल इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर हैं। फर्म के वाहनों का संचालन उनके निर्देशन में होता है। उन्होंने बताया कि दो जून की रात उनकी ट्रक इंजन की मरम्मत कराने के लिए सोना पेट्रोल पंप के समीप स्थित पप्पू इंजन गैराज में खड़ी की गई थी। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल टावर से बैटरी क्लैंप चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज सुबह गैराज पहुंचने पर ट्रक में लगी दोनों बैटरी गायब थे। काफी तलाश के बाद भी बैटरी नहीं मिली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.