समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के नन्देनगर गांव वार्ड 13 में बुधवार की सुबह अचानक एक गैराज में आग लग गई। गैराज से आग की उठती लपट देखकर अफरा तफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की तेज लपट ने गैराज में खड़ी एक कार व एक बाइक समेत अन्य सामान धू धू कर जल गया। इस दौरान पास में खड़ी लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान की गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रूपये की क्षति हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- घाघरा थाना परिसर के पीछे लगी भीषण आग,जब्त वाहन जलकर खाक पीड़ित स्व. भाग नारायण झा के पुत्र शिवचंद्र झा उर्फ पप्पू झा ने बताया कि यह गैराज वाहन रखने के उद्देश्य से बनाया गया था। जिसमें निजी वाहन एवं घरेलू उपयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.