गैराज में खड़े ट्रक में लगी आग, हजारों रुपए की क्षति
गिरडीह, अप्रैल 24 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी-बेरमो पथ के डुमरी थाना क्षेत्र के करियारी स्थित एक बॉडी बिल्डर गैराज में खड़े एक ट्रक में गुरुवार दोपहर आग लग गयी। मौके पर पहुंची अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पाया। इस अगलगी में हजारों रुपए मूल्य की हानि होने की बात कही जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जामतारा निवासी पिंटू शर्मा द्वारा संचालित बॉडी बिल्डर गैराज में फुसरो से एक ट्रक बॉडी की मरम्मत के लिये लाया गया था। कर्मी ट्रक की बॉडी में वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगारी ट्रक के केबिन में जा गिरी। देखते-देखते केबिन से आग की लपटें निकलने लगी। यह भी पढ़ें- पदमा के इटखोरी मोड़ में दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर में जले दो वाहन आग निकलती देख गैराज में अफरा तफरी मच गई। लक्ष्मणटुंडा में चल रहे यज्ञ के मद्देनजर डुमरी अनुमण्डल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.