गैराज में खड़ी कंटेनर में लगी आग, जलकर हुई खाक
गया, जून 6 -- आमस थाना क्षेत्र के मौलानाचक पेट्रोल पंप के पास स्थित एक गैराज में खड़ी कंटेनर में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। आधी रात को गैराज से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गैराज संचालक देव विश्वकर्मा ने बताया कि रात आठ बजे गैराज बंद कर घर चले गए थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में कंटेनर को नुकसान पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.