देहरादून, मार्च 9 -- देहरादून। पटेलनगर के कारगी स्थित लक्की मोटर गैराज में कार मरम्मत के बारे में जानने गए युवक के साथ गैराज मालिक और कर्मचारियों ने मारपीट की। आरोपियों ने मुख्य गेट बंद कर पीड़ित को बंधक बनाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि जाखन (राजपुर रोड) निवासी गौरव शर्मा के अनुसार पांच मार्च को उन्होंने अपनी दुर्घटनाग्रस्त कार लक्की मोटर में दी थी। सात मार्च को वह गैराज पहुंचे और काम में देरी होने पर कार अन्यत्र ले जाने की बात कही। इस पर मालिक और कर्मचारी भड़क गए और उन पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...