मेरठ, मार्च 28 -- दौराला निवासी अमित चौधरी का हाईवे पर एटूजेड कालोनी के पास कार गैराज है। शुक्रवार देरसायं वह गैराज पर बैठा था और मिस्त्री और मजदूर सामान एकत्र कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गैराज पर गिरा। तार से निकली चिंगारी से गैराज में आग लग गई। आग लगने से गैराज पर अफरातफरी मच गई। गैराज मालिक ने बिजलीघर को जानकारी देते हुए सप्लाई बंद कराकर मिस्त्री और मजदूरों की मदद से आग पर काबू पाया। गमीनत रही कि आग ने विइकराल रूप नहीं लिया और न ही टूटे तार की चपेट में कोई आया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता। आग लगने से हजारो रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...