लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- नए शिक्षा सत्र में कक्षा पांच और आठ पास करने वाले बच्चों के प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन, यू-डायस पोर्टल पर अपार आईडी बनाने और ड्राप बाक्स के जरिए बच्चों को इंपोर्ट करने की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। इसमें 34 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीईओ धर्मेश कुमार यादव ने कहा कि इन अभियानों की जिले के साथ ही आगे के आला अफसर लगातार समीक्षा कर रहे हैं। तय समय सीमा में स्कूलों को सारी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कई स्कूलों की प्रगति संतोषजनक न होने पर बीईओ ने रोष जताया। उन्होंने अभियानों में कम प्रगति वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के काम की विशेष रूप से समीक्षा की। बैठक में बुलाए गए 146 में से 34 टीचर नहीं पहुंचे। बीईओ ने उनको अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कह...