अयोध्या, मार्च 23 -- बीकापुर, संवाददाता। अयोध्या जिले में शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में एक शिक्षिका और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन कायम करने के कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है । प्राथमिक विद्यालय बिलारी, शिक्षा क्षेत्र बीकापुर में तैनात सहायक अध्यापिका आरती मौर्या को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। बताया गया कि 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में वह अनुपस्थित रहीं।इसके बाद 27 जनवरी को विद्यालय पहुंचकर उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के बावजूद पूर्व तिथि में उपस्थिति दर्ज करने के लिए रजिस्टर पर जबरन हस्ताक्षर कर दिए। खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर अमित कुमार श्रीवास्तव की जांच आख्या में आरोपों की पुष्टि होने पर...