शामली, अप्रैल 4 -- शामली। शनिवार को शामली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने बीएसए व विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और वेतन रोकने के निर्देश दिये। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने बीएसए व विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं प्रथम, तृतीय एवं चतुर्थ के अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील शामली में आयोजित समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.