हापुड़, मई 4 -- रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो ने गैरहाजिर पांच चालकों को नोटिस जारी किए हैं। इन्हें एक सप्ताह के अंदर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। हापुड़ डिपो के कई चालक परिचालक बिना सूचना दिए गैरहाजिर चल रहे हैं। जिन्हें कई बार नोटिस भेजकर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ड्यूटी ज्वाइन नहीं की गई। अब दोबारा गैरहाजिर पांच चालकों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में एक सप्ताह के अंदर ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। एआरएम सतीश कुमार ने बताया कि ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर सेवा समाप्ति एवं जुर्माने की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...