उन्नाव, अगस्त 13 -- उन्नाव, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में हावी अव्यवस्थाओं को संवारने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी लगातार निरीक्षण का सिलसिला बनाए हुए है। स्कूलों में शिक्षकों के देरी से पहुंचने की आदत हो या फिर व्याप्त कमियों को सुधारने का काम सब पर बीएसए की नजर बनी हुई है। गुरुवार को बीएसए शैलेश कुमार पांडेय के निशाने पुरवा का उच्च प्राथमिक विद्यालय डेला रहा। निरीक्षण करने सुबह करीब आठ बजे स्कूल पहुंचे बीएसए को यहां पर तमाम खामियां मिली। इंचार्ज शिक्षक अनूप कुमार, सहायक शिक्षक शशी वर्मा उपस्थित पाए गए। बीएसए की उपस्थिति में बच्चों की प्रार्थना कराई गई। विद्यालय में सहायक शिक्षक वीरेन्द्र कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। 8:25 बजे तक विद्यालय में उपस्थित नहीं मिले और 12 अगस्त को उपस्थित रजिस्टर में जाने का समय भी अंकित नहीं पाया गया। इ...