नैनीताल, सितम्बर 5 -- भवाली, संवाददाता। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र को खानापूर्ति करार देते हुए, इसे पहाड़ और पहाड़ी जनता के साथ धोखा करार दिया है। बयान जारी कर उन्होंने सरकार से गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की।खष्टी बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहाड़ों में जंगली जानवरों का आतंक, पानी की किल्लत, महंगाई और रोजगार के अभाव से आम जनता और युवा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता प्रकरण में अब तक न्याय नहीं मिल पाया है और आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Nainital News: गैरसैंण स्थायी राजधानी, औषधि और एग्रो फॉरेस्ट्री से रोजगार देंगे : यूकेडी उन्होंने प्रदेश सरकार पर माफिय...