रामनगर, मार्च 7 -- रामनगर, संवाददाता। आगामी 10 मार्च को गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र का विरोध करने को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया। शनिवार को रामनगर में कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनता बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार व बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ 10 मार्च को कांग्रेस गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र का घेराव कर अपना विरोध प्रकट करेगी। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, मालधन अध्यक्ष ओमप्रकाश, अनिल अग्रवाल, गिरधारी लाल, महेश पांडे, वीरेंद्र लटवाल, लीलाधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.