देहरादून, अगस्त 11 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर जारी आंदोलन अब और उग्र रूप लेने जा रहा है। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति 13 अगस्त को विधानसभा के बाहर सामूहिक मुंडन करने का निर्णय लिया है। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त किो विधानसभा परिसर से देहरादून-गैरसैंण ऐतिहासिक महा-पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी।मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में समिति के मुख्य संयोजक पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी कहा कि गैरसैंण राजधानी को लेकर दिल्ली, कर्णप्रयाग, चौखुटिया, रुद्रप्रयाग में प्रदर्शन और देहरादून लेकर लंबे समय से धरना चल रहा है। यह भी पढ़ें- राजधानी के लिए 15 अगस्त को मुंडन करेंगे आंदोलनकारी बावजूद सरकार इस मुद्दे पर अभी तक फैसला नहीं ले सकी। समिति ...