गैरसैंण में 2 दिन का विधानसभा सत्र, धामी सरकार से पूछे हैं 426 सवाल; चुनाव से पहले अग्निपरीक्षा
देहरादून, अक्टूबर 15 -- उत्तराखंड के चमोली स्थित गैरसैंण में 27 अक्तूबर से दो दिवसीय विधानसभा सत्र होना है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया कि विधायकों की ओर से अभी तक कुल 426 सवाल पूछे गए हैं। सीएम धामी ने कहा कि वे विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं। उधर, कांग्रेस नेता अंकिता भंडारी प्रकरण पर दुष्यंत गौतम को को लेकर सरकार को घेर सकती है। हरक सिंह रावत ने कहा कि मामले में कथित वीवीआईपी की जांच पूरी होने तक ऐसे व्यक्ति को संवैधानिक पद पर बैठना जनता से धोखा है। बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि पक्ष और विपक्ष के कुल 31 विधायकों की ओर से प्रश्नकाल के लिए सवाल लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय सत्र के सफल आयोजन की तैयारियों में जुट गया है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.