गैरसैंण, मार्च 9 -- आज से उत्तराखंड विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन बजट पेश किया जाएगा। सदन में लगभग तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड का बजट प्रस्तुत करेंगे। चूंकि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पूरी संभावना है कि बजट पर इसका प्रभाव दिखाई देगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में रविवार शाम हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बजट सत्र के एजेंडे को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि समिति ने सत्र के लिए अभी दो दिन का एजेंडा तय किया है। मंगलवार को फिर बैठक होगी जिसमें आगे का कार्यक्रम तय करेंगे। यह भी पढ़ें- टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का केंद्र, CM धामी ने बताया सरकार का प्लान यह भी ...