चमोली, दिसम्बर 12 -- गैरसैंण-नैनीताल हाईवे पर पाटली गांव के निकट शुक्रवार सुबह रामनगर से आ रहे और गैरसैंण की ओर से जा रहे दो ट्रक सड़क संकरी होने के कारण आमने-सामने भिड़ गये। दो घंटे बाद क्रश बैरियर को निकाल कर किसी तरह यातायात सामान्य हो पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटली में दो ट्रक सुबह आठ बजे के करीब आमने-सामने भिड़ गए, जिससे राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इस घटना में जनहानि तो नहीं हुयी, लेकिन दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। मोटर मेकेनिक दलवीर मेहरा ने बताया कि क्रश बेरियर को खोल कर किसी प्रकार यातायात बहाल हो पाया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने बाया माईथान रूट पर यातायात को बहाल कराया। बता दें कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग सिंगल लेन है, वहीं अब क्रश बैरियर भी सड़क के कई स्थानों पर लग गये हैं, जिससे सड़क ओर संकरी हो गयी है, वहीं इस ...