गैरसैंण में जंगल की आग बनी जानलेवा, महिला की दर्दनाक मौत
देहरादून, मई 27 -- चमोली। गैरसैंण विकासखंड के आदिबदरी तहसील अंतर्गत बूंगा गांव में जंगल की आग ने एक महिला की जान ले ली। गांव निवासी 51 वर्षीय सुरेशी देवी की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम करीब सात बजे सुरेशी देवी अपनी गोशाला की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पास के जंगल में लगी आग तेज आंधी-तूफान के कारण फैलते हुए उनकी गोशाला तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में धधकते जंगलों के बीच भाजपा सरकार का ऐलान, आग बुझाने वाले को 1 लाख इनाम आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उत्तराखंड में जंगल की आग की चपेट में आने से यह तीसरी मौत है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.