देहरादून, मार्च 9 -- गैरसैण। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र का हंगामे के साथ आगाज हो गया। सरकार पर सत्र को मनमाने तरीके से चलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सदन के भीतर और बाहर विरोध जताया। अभिभाषण का विरोध करते हुए कांग्रेस और निर्दलीय विधायक वॉक आउट कर सदन से बाहर आ गए। सोमवार को सुबह 11 बजे सत्र की शुरूआत होते ही कांग्रेस विधायक वेल में आ गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार सदन को चलाना नहीं चाहती। पहली बार ऐसा हो रहा है कि राज्यपाल के अभिभाषण के दिन ही बजट भी लाया जा रहा है। यह संसदीय परंपराओं के सरासर खिलाफ है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इससे साफ साबित होता है कि सरकार जनमुद्दों से भागना चाहती है। थोड़ी देर विरोध प्रदर्शन करने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.