गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग पर हल्द्वानी में अनशन शुरू
हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को लेकर रविवार को बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू हो गया। सेवानिवृत्त आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी के नेतृत्व में पहले दिन अनिल बहुगुणा, रमेश थपलियाल और भुवन कठैत अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों ने आगामी विधानसभा सत्र में गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की। रतूड़ी ने बताया कि पिछले वर्ष देहरादून में 106 दिन अनशन करने के बाद पूरे प्रदेश में पैदल भ्रमण किया गया। अब स्थायी राजधानी की निर्णायक लड़ाई हल्द्वानी से लड़ी जाएगी। देहरादून से पहुंचे रमेश थपलियाल ने कहा कि राज्य गठन के वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का सवाल अधूरा है। यह भी पढ़ें- Almora News: चौखुटिया में आंदोलन पर डटी हुई है गेवाड़ समिति पहाड़ के गांव, किसान और आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.