विकासनगर, मार्च 14 -- उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर सोमवार को सेलाकुई में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सत्येंद्र चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। यूकेडी नेताओं ने कहा कि गैरसैंण विधानसभा क्षेत्र के दौरान विधायकों का रास्ता रोकने के आरोप में पुलिस ने यूकेडी नेता काशी सिंह गिरी, पुष्पेश त्रिपाठी और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी को गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रदेश में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर आंदोलन और तेज हो गया है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के मुद्दे पर लगातार जनता को गुमराह कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...