गैरकानूनी तरीके से बच्चा गोद लेने व देने वालों पर होगी कार्रवाई।
हाथरस, अगस्त 14 -- विकासखंड हाथरस में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में किया गया। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं बाल संरक्षण संबंधी योजनाओं को बाल हित में अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने बच्चों से संबंधित सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की। खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा ने कहा कि समाज में लड़का और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.