बलिया, फरवरी 26 -- बलिया, संवाददाता। गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव से बरात इलाके के कस्बा से सटे बलेऊर निवासी सुरेश राजभर के यहां आयी थी। विवाह का कार्यक्रम कस्बा के रेवती मार्ग पर स्थित एक मैरिज हाल में था। देर शाम गाजा-बाजा के साथ बारात पहुंची जिसके बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर बारातियों और आसपास के रहने वाले कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि रात करीब 12.15 बजे तीन लोगों ने बारात में शामिल बड़सरी जागीर निवासी 22 वर्षीय मोहन राजभर और 19 वर्षीय विजय राजभर को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.