अंबेडकर नगर, अप्रैल 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में साल भर पहले महरुआ थाना क्षेत्र में हुए गैरइरादतन हत्या के बहुचर्चित मामले में एक और आरोपी ने उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में दाखिल किए गए रिट याचिका को वापस ले लिया। याचिका के वापस लेने पर न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन एवं प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने रिटपिटीशन को निरस्त कर दिया। न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमें में तत्कालीन जेल अधीक्षक, महरुआ थानाध्यक्ष व तत्काीन पुलिसकर्मियों के अलावां अनिल कुमार को आरोपी बनाया गया था। अतरौरा निवासी जेल में निरुद्ध रहे बंदी अजय कुमार पुत्र शिव कुमार की जिला अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 मार्च 2025 को मौत हो गई थी। युवक की मां शिव कुमारी पत्नी शिव कुमार ने सीजेएम की अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र देकर महमदपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.