बलिया, मार्च 21 -- बलिया। नगरा पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के आरोपी किशोर को पकड़ लिया। बताया जाता है कि मारपीट की घटना में 15 मार्च को घायल नगरा थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर निवासी देवेंद्र मिश्र की 19 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस मामले में केस दर्ज कर नगरा पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को मलप मोड़ तिराहा से पकड़ लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रभाकर शुक्ल, सिपाही मनीष रावत, पवन चौरसिया आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...