गैबीपुर-करमपुर सड़क की पटरी गायब, हादसे का खतरा बढ़ा
गाजीपुर, जून 18 -- खानपुर। गैबीपुर से करमपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क की पटरी कई स्थानों पर मिट्टी की अवैध खुदाई के कारण पूरी तरह से गायब हो गई है। सड़क किनारे गहरे गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली गई, लेकिन संबंधित विभाग अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार पीडब्ल्यूडी सड़क की पटरी कटने से सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है, जिससे आवागमन और अधिक जोखिमपूर्ण हो गया है। बारिश और रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरने लगते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की उदासीनता से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क की पटरी को तुरंत दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी बड़े हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.