नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- -रोक के बावजूद चोरी-छिपे इलाकों में चल रहे निर्माण कार्य-सड़कों पर उड़ रही धूल बता रही एजेंसियों की हीलाहवाली प्रदूषण नियंत्रण के जिए ग्रैप-3 लागू है, लेकिन राजधानी में इसके नियमों के पालन में हीलाहवाली बरती जा रही है। निर्माण गतिविधियों पर रोक के बावजूद धड़ल्ले से मकान बनाने का काम जारी है। कई इलाकों में निर्माण सामग्री को ढककर नहीं रखा जा रहा है और सड़कों की सफाई भी ठीक से नहीं हो रही है। धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव जरूर किया जा रहा है, लेकिन नियमित छिड़काव नहीं होने से पानी सूखते ही सड़कों पर धूल उड़ने लगती है। सरोजिनी नगर, कालकाजी, रोहिणी, मंडावली समेत कई इलाकों में प्रतिबंधों की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, इंडिया गेट पर पर्यटक मास्क लगाकर घूमते नजर आए। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा र...