देहरादून, अप्रैल 23 -- गैप फिलिंग के लिए प्रत्येक गांव को 20 लाख की सौगात मिलेगी। प्रत्येक ग्राम में 15 सोलर लाइट भी लगेंगी। जल्द ही इस योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में भारत सरकार द्वारा संचालित "प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना" (पीएमएजीपी) की जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी/नोडल अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद देहरादून में 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति बाहुल्य के 14 ग्रामों का चयन किया गया है। इनमें विकास खंड चकराता के 8 ग्राम (लावड़ी, भुनर, कुणा, कोटा तपलाड़, कंडोई भरम, मस्क, जोगियों एवं बूरायला) विकास खंड कालसी के 4 ग्राम (सुरऊ, कचटा, रूपऊ एवं घरना) तथा विकास खंड विकासनगर के 2 ग्राम (पस्ता एवं धलाई) शामिल...