सोनभद्र, अप्रैल 11 -- सोनभद्र। पिपरी थाना पुलिस ने शनिवार को गैगेस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पिपरी थाने के अपराध निरीक्षक हरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूरज कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता निवासी डिबुलगंज अनपरा का चालान कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थ के मामले में जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...