गैंडों की देखभाल के लिए करें बेहतर काम :सीएफ
बगहा, जुलाई 25 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि।
गैंडा मॉनिटरिंग कार्यशाला वाल्मीकिनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को डब्ल्यू डब्लू एफ इंडिया के सौजन्य से गैंडा मॉनिटरिंग के बाबत वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल एक और दो के सभी आठ रेंज के वन कर्मियों को एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ट्रेनर के रूप में राइनो एक्सपर्ट असम से आए डॉ अमित शर्मा और डॉ रोहित रवि, डब्लूडब्लूएफ दुधवा नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश के अलावा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने कई टेक्निकल बिंदुओं पर वन कर्मियों को प्रशिक्षित किया।
बाघ संरक्षण के प्रयास इस बाबत जानकारी देते हुए वन संरक्षक गौरव ओझा ने बताया कि बाघ संरक्षण के क्षेत्र में हम सामूहिक और सकारात्मक प्रयास से काफी बेहतर कर रहे हैं। बाघों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.