गैंडे के हमले में किसान बाल-बाल बचा
बगहा, अगस्त 20 -- मैनाटाड़/इनरवा। सीमावर्ती इनरवा थाना क्षेत्र इनरवा गांव के उत्तर देवीगंज स्थित राम जानकी मंदिर के पास गुरुवार की सुबह गन्ने के खेत में गैंडे ने इनरवा के ही रामबहादुर यादव पर हमला कर दिया। किसी तरह गिरते-पड़ते वे वहां से भागे। गांव में पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। इसपर लोगों की भीड़ खेत के आसपास जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर फॉरेस्टर विद्यासागर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार, वनरक्षी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को लेकर भीड़ को वहां से हटाया गया। फॉरेस्टर विद्यासागर ने गैंडा के आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गैंडे का लोकेशन ट्रैक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Nawada News: महाबरा गांव में घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों ने खदेड़ा वह गन्ने के खेत में ही छिपा हुआ है। वन विभाग का प्रयास है कि उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.