हरिद्वार, दिसम्बर 4 -- श्री गुरुद्वारा संत सागर बाउली साहिब गैंडीखाता में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर विशाल गुरमत समागम आयोजित किया गया। इसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया। समागम में सिख पंथ के प्रसिद्ध कविशरों, कीर्तनकारों और कथा वाचकों ने गुरु नानक देव के उपदेश, सिख इतिहास और जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला। श्रीहरमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई जगतार सिंह और उनके जत्थे ने मधुर गुरुवाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। वहीं इंटरनेशनल पंथक ढाढ़ी जत्था गुरमेज सिंह और साथियों ने गुरु नानक देव की जीवनी, यात्राओं और मूल सिद्धांतों को विस्तार से प्रस्तुत किया। हजूरी ज्ञानी गुरमीत सिंह के जत्थे ने भी गुरुबाणी कीर्तन से वातावरण को श्रद्धामय बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.