कन्नौज, मई 2 -- जिले में अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह गिरोह संगठित रूप से समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है और क्षेत्र में इनका भय व्याप्त है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सहिल्लापुर निवासी गैंग लीडर रोहित पुत्र लक्ष्मी नारायण दोहरे निवासी अपने साथियों गांव निवासी छोटे सिंह पुत्र बारेलाल उर्फ बांकेलाल, शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र रामकिशनू , रवि पुत्र स्वदेश व श्यामू पुत्र अजय कुमार के साथ मिलकर चोरी,राहजनी व लूट जैसी विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। यह भी पढ़ें- दो अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज इनका लोगों में इतना भय है कि कोई भी व्यक्ति मुकदमा दर्ज कराने या गवाही देने के लिए आगे...