गैंग लीडर समेत दो पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
आजमगढ़, अगस्त 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाने की पुलिस ने गिरोह के गैंग लीडर समेत दो के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। चोरी और नकबजनी गिरोह में शामिल होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है, उनमें गैंग लीडर शाकिब उर्फ रियाजू पुत्र रियाजूद्दीन उर्फ रियाजू मोहल्ला नई बाजार, थाना सरायमीर और उसके गैंग का सदस्य लालमन पुत्र हरिनाथ ग्राम खरेवा थाना सरायमीर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी संगठित गैंग बनाकर चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे और इनके जरिए आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ अर्जित करते थे। दोनों के खिलाफ थाना सरायमीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.