गैंग लीडर समेत तीन पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई
भदोही, अगस्त 27 -- भदोही, संवाददाता। जिले के ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने गैंग लीडर समेत उसके दो सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने गैंग लीडर पंकज उपाध्याय निवासी ग्राम गणेशरायपुर, थाना सुरियावां तथा उसके दो सक्रिय सदस्यों मनीष शुक्ला निवासी ग्राम गणेशरायपुर, एवं धर्मदेव शुक्ला निवासी बरौसा, थाना जयसिंहपुर, जनपद सुल्तानपुर के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की। आरोपितों पर संगठित गिरोह बनाकर लोगों के साथ षड्यंत्र कर फर्म बनाकर धोखाधड़ी जैसे संगीन अपराध कारित किए जाते थे। एसपी ने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ एवं जनता को धोखा देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: गैंग लीडर सहित तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.