फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- थाना उत्तर पुलिस ने गैंग लीडर अनूप कुमार निवासी कन्जाहार मैनपुरी, सदस्य सादाब निवासी दरीबा मैनपुरी, अनिल महाराज निवासी अमन बिहार दिल्ली, अनिल निवासी जवां सिकन्दरपुर अलीगढ़ के खिलाफ उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि वाहनों की चोरी समेत कई अपराध करते हैं। वहीं थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल ने कादिर निवासी कटरा पठानान, मुश्ताक अली निवासी गौतमबुद्ध नगर, नाजिम निवासी फतेहाबाद के खिलाफ उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम में मुकदमा कराया है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: वाहन चोरी के गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...